{"_id":"5a870ece4f1c1b91268baa20","slug":"31518800590-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगे पूरी नहीं होने पर गरजे एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगे पूरी नहीं होने पर गरजे एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। मांग पूरी नहीं होने से आक्रोशित एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लाओं ने हिंदू पंचायती धर्मशाला में बैठक कर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित रैली और देहरादून के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्णय लिया।
शुक्रवार को आल इंडिया एसएसबी वालंटियर एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालकोटी के नेतृत्व में गुरिल्ला कोटद्वार के हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में केंद्रीय अध्यक्ष डालकोटी ने प्रदेश सरकार पर एसएसबी गुरिल्लाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। कहा कि वे वर्षों से सरकारी नौकरी और पेंशन दिए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन, सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है।
उन्होंने खूफिया विंग में गुरिल्लाओं की भर्ती किए जाने की मांग की। चेताया कि मांगों को लेकर श्रीनगर में 20 फरवरी को रैली और इसके बाद देहरादून के परेड ग्राउंड में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष मान सिंह नेगी, ब्लाक अध्यक्ष कुंदन सिंह राणा, बृजमोहन सिंह नेगी, महाबीर गुसाईं, गणेश चंद्र जदली, सुखवीर सिंह, राधेश्याम, राजेंद्र सिंह, अनिता ठाकुर, अंजलि थापा, मुन्नी देवी, लक्ष्मी देवी, संगीता देवी व गुड्डी देवी आदि मौजूद थे।
-फोटो