फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कौड़िया नाले में हुए धमाके के मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

कौड़िया नाले में हुए धमाके के मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Sat, 20 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
कौड़िया नाले में हुए धमाके के मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
कोटद्वार। काशीरामपुर तल्ला के कौड़िया नाले में देसी बम के धमाके में हुए चार पालतू सुअरों की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने कौड़िया में ग्रामीणों की बैठक ली और उनसे शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि पुलिस मामले में गंभीरता से कार्य कर रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल ने बताया कि घटनास्थल काशीरापुर तल्ला का वह क्षेत्र है, जहां पर पूर्व में धर्मशाला के निर्माण को लेकर विवाद हुआ था। मौजूदा प्रकरण को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। कहा कि शांति बैठक में माहौल खराब करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी गई है। अधिसंख्य लोगों ने समझदारी का परिचय देते हुए पुलिस को शांति बनाए रखने का भरोसा दिलाया है। सुरक्षा कारणों से क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। बताया कि सोनू वाल्मीकि की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 में मुकदमा दर्ज कर दिया है। इस मौके पर उपनिरीक्षक विनोद कुमार समेत कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed