{"_id":"5a3402564f1c1bce408bd435","slug":"31513357910-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता में हरिद्वार ने जमाया ट्राफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता में हरिद्वार ने जमाया ट्राफी पर कब्जा
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। यूथ क्रिकेट बैटलशिप की ओर से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबला में हरिद्वार ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पहले खेलते हुए लकड़ीपड़ाव ने 113 रन बनाए। जवाब में हरिद्वार की टीम ने 114 रन बनाकर नौ विकेट से मैच जीत लिया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ ही बौद्धिक विकास भी होता है। कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा स्टेडियम में व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने के लिए तथा बैडमिंटन कोर्ट को वुडन कोर्ट बनाने के लिए धनराशि स्वीकृत करवाई थी। वुडन कोर्ट बनने से खिलाड़ियों को बैडमिंटन खेलने में आसानी हो रही है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, राकेश मित्तल, महामंत्री अंकुर भंडारी, डा. नंद किशोर जखमोला, शहनाज शम्सी, शंकुतला चौहान, अजय राणा व सुमित रावत मौजूद थे।
फोटो