{"_id":"59f602b04f1c1bd7538b9f8e","slug":"31509294768-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल पहुंचे दो डेंगू के मरीज, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल पहुंचे दो डेंगू के मरीज, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार में डेंगू के दो मामले प्रकाश में आए हैं। डेंगू की चपेट में आए पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक देवी रोड सिताबपुर डबराल कालोनी निवासी बुद्धिबल्लभ कंडवाल को अचानक तेज बुखार और बदन दर्द की शिकायत होने लगी। उनके परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर आए। डाक्टरों ने जांच के बाद डेंगू के लक्षण पाए जाने के बाद उनको भर्ती कर दिया। इसके दो दिन बाद उनकी पत्नी शशि किरण कंडवाल को भी तेज बुखार होने की शिकायत होने लगी। सरकारी अस्पताल ले जाने के बाद उनमें भी डेंगू के लक्षण मिलने के बाद डाक्टरों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू जखमोला ने प्रशासन पर डेंगू जैसे खतरनाक रोग से बचाव के उपाय नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने फॉगिंग मशीन द्वारा क्षेत्र में कीटनाशन का छिड़काव करने की मांग की है। उधर, राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डा. आईएस सामंत ने बताया कि डेंगू पीड़ित पति-पत्नी का इलाज किया जा रहा है, उनकी हालत में सुधार है। ब्यूरो