{"_id":"59f602ab4f1c1b98678b812f","slug":"31509294763-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास योजनाओं को ठप कर अन्याय कर रही है सरकार: सुरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास योजनाओं को ठप कर अन्याय कर रही है सरकार: सुरेंद्र
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत महत्वपूर्ण विकास योजनाओं पर ठंडे बस्ते में डाले जाने पर रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पर्याप्त समय दिए जाने के बाद भी सरकार ने योजनाओं पर कार्य शुरू नहीं किया है, लिहाजा अब आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
नेगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार को सत्ता में काबिज हुए लगभग आठ माह हो गए हैं, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत विकास योजनाओं का काम रोक दिया जाना क्षेत्रीय जनता के साथ घोर अन्याय है। उन्होंने पर्यटन और रोजगार की दृष्टिकोण से विकसित किए जा रहे कण्वाश्रम के समग्र विकास की बात करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने सोयल टेस्टिंग, टेंडरिंग सहित तमाम औपचारिकताएं पूरी कर दी गई थी, लेकिन, प्रदेश सरकार ने कण्वाश्रम के निर्माण कार्यों की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत योजनाओं पर शीघ्र कार्य शुरू किए जाने की उम्मीद जताई। ब्यूरो