{"_id":"59bd4ea34f1c1b8f688b4e23","slug":"31505578659-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय खोह नदी में डूबा युवक, बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते समय खोह नदी में डूबा युवक, बचाया
Updated Sat, 16 Sep 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। बदरीनाथ मार्ग पर लालपुल के समीप खोह नदी में नहाते वक्त एक युवक डूब गया, जिससे उसके साथियों में कोहराम मच गया। साथियों ने मदद के लिए पुकार लगाई, तो राह चलते लोग मदद के लिए पहुंच गए। लोगों ने उसे नदी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।
घटना शनिवार दिन में करीब सवा तीन बजे की है। जौनपुर निवासी हैप्पी सिंह (38) पुत्र भारत सिंह बिष्ट दोस्तों के साथ नहाने के लिए लालपुल के पास खोह नदी में गया था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी में डूबने लगा। दोस्तों ने उसे डूबता देखकर शोर मचाया और राहगीरों से मदद की गुहार लगाई। राहगीरों ने युवक को नदी से निकालकर 108 सेवा से कोटद्वार अस्पताल में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे देहरादून मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।