फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार अस्पताल में पहुंचे डाक्टर, एमआरआई की भी ट्रेनिंग शुरू

कोटद्वार अस्पताल में पहुंचे डाक्टर, एमआरआई की भी ट्रेनिंग शुरू

Sun, 27 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
कोटद्वार अस्पताल में पहुंचे डाक्टर, एमआरआई की भी ट्रेनिंग शुरू

विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार की आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने सुध ले ही ली। विभाग ने कोटद्वार चिकित्सालय में दून अस्पताल से एक वरिष्ठ फिजीशियन और पैैथोलॉजिस्ट की तैनाती कर दी है। साथ ही एमआरआई के संचालन के लिए रेडियोलॉजिस्ट को ट्रेनिंग पर भी भेज दिया गया है। सोमवार से डाक्टर ओपीडी में बैठेंगे।
28 जून को स्वास्थ्य विभाग ने कोटद्वार अस्पताल में तैनात एकमात्र फिजीशियन, पैथोलॉजिस्ट और एक वरिष्ठ सर्जन का तबादला कर दिया था लेकिन उनके स्थान पर किसी की तैनाती नहीं हुई थी। इसके चलते लोगों को इलाज कराने के लिए प्राइवेट क्लीनिकों में जाना पड़ रहा था। पैथोलॉजिस्ट की कमी के कारण ब्लड बैंक के लिए रक्तदान शिविर नहीं लग पा रहे थे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सरकारी अस्पताल की बदहाली के मामले को अभियान के तहत लगातार प्रकाशित किया। अमर उजाला ने 24 अगस्त के अंक में वेंटिलेटर पर कोटद्वार का सरकारी अस्पताल शीर्षक से खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर के प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और कोटद्वार अस्पताल में दून अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. प्रवीण पंवार और पैथोलॉजिस्ट डा. जेपी नौटियाल ने शनिवार को ज्वॉइन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल ने सीएमएस डा. आईएस सामंत ने बताया कि फिजीशियन और पैथोलॉजिस्ट ने कोटद्वार अस्पताल में अपनी ज्वाइनिंग दे दी है। रविवार से वह वार्डों के राउंड पर रहेंगे और सोमवार से ओपीडी में बैठेंगे।


सितंबर पहले हफ्ते तक नहीं होंगे अल्ट्रासाउंड
कोटद्वार अस्पताल के रोडियोलॉजिस्ट के 15 दिन के लिए एमआरआई की ट्रेनिंग में जाने के कारण सितंबर पहले सप्ताह तक लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल सकेगी। कोटद्वार अस्पताल में पिछले साल जून में 4.34 लाख की लागत से एमआरआई मशीन लगाई गई थी, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट को इसकी ट्रेनिंग नहीं दिए जाने के कारण मशीन एक वर्ष से धूल फांक रही थी। अमर उजाला की खबर के असर से विभाग ने अब अस्पताल में तैनात रोडियोलॉजिस्ट डा. जयहिंद को एमआरआई की ट्रेनिंग के लिए भेज दिया है। अब लोगों को कोटद्वार अस्पताल में एमआरआई की सुविधा भी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed