फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   आठ शिक्षकों के पद खाली, किससे शिक्षा लें बच्चे

आठ शिक्षकों के पद खाली, किससे शिक्षा लें बच्चे

Tue, 25 Jul 2017 10:34 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
आठ शिक्षकों के पद खाली, किससे शिक्षा लें बच्चे
बैजरो। राजकीय इंटर कालेज बैजरो में आठ विषयों के शिक्षक न होने से शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। शिक्षिकों के अभाव में विद्यालय में शिक्षा ले रहे 300 छात्रों को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। बार-बार विद्यालय प्रशासन और पीटीए द्वारा शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को शिकायत किए जाने के बाद भी विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती नहीं की जा रही है। इसके कारण अभिभावकों में विभाग के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण वर्तमान में राजकीय इंटर कालेज बैजरो में अंग्रेजी, इतिहास, हिंदी, राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, व्यायाम, विज्ञान और संस्कृत सहित परिचारक के पद रिक्त होने से पठन-पाठन ठप है। बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं, ऐेसे में बच्चों को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

अभिभावक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत ने शिक्षा विभाग पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि बार-बार खंड शिक्षा अधिकारी बीरोंखाल को शिक्षकों की तैनाती के लिए लिखित और मौखिक शिकायत करने के बाद भी शिक्षकों की तैनाती नहीं की जा रही है। विभागीय सुस्ती का आलम यह है कि विद्यालय का नया भवन नौ माह पूर्व से बनकर तैयार है, लेकिन अभी तक विभाग उसे हैंडओवर नहीं करा पाया है। बच्चों को कक्षों के अभाव में परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र शिक्षकों की तैनाती नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल सागर ने बताया कि नियुक्ति का अधिकार शासन को है। विद्यालय में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों की जानकारी शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed