फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   3 in Kotdwar and 1 in Satpuli killed corona infected

कोटद्वार में 3 और सतपुली में 1 कोरोना संक्रमित की मौत

Mon, 26 Apr 2021 09:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
3 in Kotdwar and 1 in Satpuli killed corona infected
कोटद्वार और समीपवर्ती क्षेत्र में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोटद्वार के बेस अस्पताल में एक 53 वर्षीय व्यक्ति समेत तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। मरने वालों में दो पुरुष और एक महिला शामिल है। इनके कई परिजनों का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, सोमवार को ही सतपुली में उपचार के दौरान एक कोरोना संक्रमित मजदूर की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ डा. मनोज शर्मा ने बताया कि कोटद्वार बेस अस्पताल में पाटीसैंण निवासी 60 वर्षीय एक व्यक्ति को 23 अप्रैल को भर्ती कराया गया था, जिसकी 25 अप्रैल को उपचार के दौरान मौत हो गई। बेस अस्पताल में ही कोटद्वार के शिवपुर क्षेत्र की निवासी एक महिला को भर्ती कराया गया था। वह जांच में कोरोना पाजिटिव आई। उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं कालाबड़ क्षेत्र निवासी एक 54 वर्षीय व्यक्ति को 21 अप्रैल को बेस अस्पताल में भर्ती कराया था, जिसने सोमवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। तीनों लोगों का कोरोना गाडइलाइन के अनुसार परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

उधर, सतपुली में सोलर पावर प्लांट में काम कर रहे 51 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव एक मजदूर की हंस फाउंडेशन अस्पताल चमोलीसैंण सतपुली में उपचार के दौरान मौत हो गई। राजस्व उपनिरीक्षक लंगूर वल्ला अब्दुल हमीद ने बताया कि सतपुली तहसील के पास सोलर प्लांट में कार्यरत अमरोहा, उत्तर प्रदेश निवासी 51 वर्षीय मजदूर को कोविड था। सोमवार दोपहर तबीयत बिगड़ने पर उसे हंस फाउंडेशन अस्पताल लाया गया और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार अन्य परिजनों की मौजूदगी में ऊधम सिंह नगर में करने की इच्छा जताई। इसके बाद राजस्व पुलिस में गाइडलाइन के तहत सील कर शव उधमसिंहनगर के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed