फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   270 admisson in RTE.

दुगड्डा ब्लाक में आरटीई के तहत हुए 270 प्रवेश

Sun, 26 Jun 2016 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sun, 26 Jun 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन

दुगड्डा ब्लाक के प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश पाने वालों विद्यार्थियों की संख्या हर साल बढ़ रही है। आरटीई के तहत यहां निजी स्कूलों में अब तक सत्तर फीसदी सीटों पर प्रवेश हो चुके  हैं। सीआरसी कार्यालय को इस बार 350 आवेदन मिले थे, इनमें से 270 बच्चों को विभिन्न स्कूलों में प्रवेश दे दिया गया है। शेष आवेदन पत्रों की जांच  प्रक्रिया जारी है। 

विज्ञापन


आंकड़ों पर गौर करे तो पिछली बार के मुकाबले इस बार 65 आवेदन अधिक आए हैं।  संकुल केंद्रों के हिसाब से देखा जाए तो प्रवेश के मामले में सिताबपुर संकुल हर शैक्षिक सत्र में अव्वल रहा है। महर्षि विद्या निकेतन कण्वघाटी,  आदर्श विद्या निकेतन हल्दूखाता, ब्लूमिंग पब्लिक स्कूल गाड़ीघाट और सिद्धबली पब्लिक स्कूल में हर साल सबसे अधिक प्रवेश हुए हैं।
विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान की  ब्लाक समन्वयक के अनुुसार रिक्त सीटों पर 30 सिंतबर तक प्रवेश लिए जाने  हैं। ऐसे में यह संख्या और अधिक बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीई के तहत निजी स्कूलों में एडमिशन लेने वाले बच्चों की संख्या हर साल बढ़ रही है। लक्ष्य के अनुरूप सभी सीटों पर प्रवेश दिए जाने की कोशिश की जाती है ताकि जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके।
-उमा बुड़ाकोटी, ब्लाक समन्यवक दुगड्डा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed