फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   27 volunteers who did excellent work in NSS camp rewarded

Kotdwar News: एनएसएस शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 स्वयंसेवी पुरस्कृत

Wed, 22 Jan 2025 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
27 volunteers who did excellent work in NSS camp rewarded

विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय पॉलिटेक्निक कोटद्वार की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है। इस मौके पर शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 स्वयंसेवियों को पुरस्कृत किया गया।


उद्घाटन संस्थान के प्रधानाचार्य देवेंद्र गिरी ने किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस से समाजसेवा का भाव जागृत होता है। उन्होंने स्वयंसेवियों से शिविर में प्राप्त अनुभवों का लाभ समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वयंसेवियों की सभी गतिविधियों में अनुशासन एवं उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए सराहना कर संस्था की सभी गतिविधियों मे भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अमर सिंह ने सात दिवसीय शिविर में किए गए कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लक्ष्य गीत, संकल्प गीत के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। अंत में प्रधानाचार्य ने शिविर में सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी रविंद्र कुमार, आयुष शाह, अभिषेक, वरुण कुमार, कुमारी आदिति, कीर्ति, दीया समेत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 स्वयंसेवियों को पुरस्कृत भी किया। इससे पूर्व स्वयंसेवियों ने संस्थान में फुटबाल मैदान का निर्माण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed