{"_id":"5ccdc36ebdec220764027a34","slug":"21556988782-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"00 छात्र-छात्राओं ने ली स्वच्छता की शपथ, मैं न गंदगी करुंगा, न करने दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
00 छात्र-छात्राओं ने ली स्वच्छता की शपथ, मैं न गंदगी करुंगा, न करने दूंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। अमर उजाला अपराजिता के 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम और पीजी कालेज कोटद्वार के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े 300 छात्र-छात्राओं ने शनिवार को स्वच्छता की शपथ ली। इस मौके पर स्वच्छ भारत अभियान पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने कालेज परिसर में गाजर घास उखाड़कर स्वच्छता अभियान भी चलाया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्राचार्य डा. एसएल भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर के किया।
कालेज सभागार में आयोजित संगोष्ठी में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम एवं कार्यशाला के संयोजक डा. किशोर सिंह चौहान ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन दर्शन और स्वच्छता पर जानकारी दी। देश के हर नागरिक को स्वच्छता के प्रति एक कदम अपने घर से उठाना होगा। एनएसएस, एनसीसी और एनएफएस से जुड़े छात्र-छात्राओं ने अपने घर और विद्यालय से ही स्वच्छता मुहिम की शुरुआत का संकल्प लिया। चीफ प्राक्टर डा. आरएस चौहान ने स्वच्छता अभियान पर बापू के सपने पर प्रकाश डाला। कहा कि स्वच्छता मिशन का सीधा संबंध नागरिकों की जागरूकता से जुड़ा है। कोई एक व्यक्ति इस मिशन में अकेला सफल नहीं हो सकता, इसके लिए हर देशवासी को अभियान का हिस्सा बनने की जरूरत है।
प्राचार्य डा. एसएल भट्ट ने कहा कि भारत स्वच्छ मिशन की आधार भारतीय संस्कृति है। उन्होंने कालेज के हर छात्र-छात्रा से इस अभियान में शामिल होने का आह्वान किया। संगोष्ठी में डा. मुरलीधर कुशवाह, भूगोल के विभागाध्यक्ष डा. महन्थ मौर्य, बीएड विभागाध्यक्ष डा. डीएम शर्मा, डा. सीमा चौधरी, डा. प्रीति कुमारी, डा. स्वाति नेगी, डा. स्मिता बडोला, डा. सुरमान आर्य, डा. भागवत रावत, डा. संजीव कुमार, डा. विनोद भंडारी, डा. शिवानी सुंद्रियाल, डा. तृप्ति दीक्षित, डा. लता कैड़ा ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डा. वंदना चौहान ने किया।