{"_id":"5cc08ec6bdec22602210a06b","slug":"21556123334-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसाधनों की कमी के बावजूद राज्य में तीसरे विकल्प के रुप में उभर रही यूकेडी: दिवाकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसाधनों की कमी के बावजूद राज्य में तीसरे विकल्प के रुप में उभर रही यूकेडी: दिवाकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगामी 15 मई से होने वाले द्विवार्षिक महाअधिवेशन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर संगठन को मजबूती प्रदान कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट ने कहा कि संसाधनों की कमी के बावजूद यूकेडी राज्य में तीसरे विकल्प के रुप में मजबूती के साथ उभर रही है।
नजीबाबाद रोड स्थित ठेकेदार एसोसिएशन की धर्मशाला में बुधवार शाम शुरू हुई यूकेडी की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक बृहस्पतिवार को भी चलेगी। केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को अपने कर्तव्य का पालन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करना होगा। गत दो वर्षों में संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ ही दल के कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाया गया। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता और गढ़वाल संसदीय सीट से पार्टी के प्रत्याशी शांति प्रसाद भट्ट ने संगठन की कमजोर स्थिति पर चिंता जताई।
बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया गया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, त्रिवेंद्र सिंह पंवार, वरिष्ठ नेता बीडी रतूड़ी, पंकज व्यास, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, किशोरी नंदन डोभाल, सुरेंद्र कुकरेती, अवतार सिंह राणा, देवेंद्र कंडवाल, बहादुर सिंह रावत, सुनील ध्यानी, डीके पाल, शैलेश गुलेरी, गीता बिष्ट, रेखा मियां, कार्यक्रम संयोजक महेंद्र सिंह रावत, सुशील ममगाईं, देवेश्वर भट्ट समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
.