{"_id":"5bf6df0ebdec2241d045a54c","slug":"21542905614-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक विरासत और लोक संस्कृति की जानकारी जरूरी: डा. चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक विरासत और लोक संस्कृति की जानकारी जरूरी: डा. चौहान
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और सेंटर फॉर रूरल एंड इकोलॉजिकल डेवलपमेंट देहरादून (क्रेडा) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में हिमालय की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रशिक्षणार्थी कलाकारों ने संगीतमय पांडव नृत्य द्रौपदी स्वयंवर की मनमोहक प्रस्तुति भी दी।
बृहस्पतिवार को नजीबाबाद रोड स्थित ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ साहित्यकार डा. रणवीर सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को सांस्कृतिक विरासत और लोक संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए। गढ़वाली संगीत विशेषज्ञ डा. माधुरी बड़थ्वाल ने पांडव नृत्य, गढ़वाली लोकगीत व लोकनृत्य की बारीकियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रशिक्षक राकेंद्र रौथाण और प्रकाश गढ़वाली के निर्देशन में प्रशिक्षणार्थी कलाकारों ने पांडव नृत्य और द्रौपदी स्वयंवर की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर स्कूल संस्था के अध्यक्ष एके सिंह, ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजयपाल सिंह, डा. अलका सिंह, सोनाली, केशव प्रसाद व इंद्रेश राय आदि मौजूद रहे।
-फोटो