फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बस में सवार पूर्व फौजी की अटैची से नगदी और जेवर उड़ाकर बदमाश फरार

बस में सवार पूर्व फौजी की अटैची से नगदी और जेवर उड़ाकर बदमाश फरार

Tue, 16 Oct 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बस में सवार पूर्व फौजी की अटैची से नगदी और जेवर उड़ाकर बदमाश फरार
कोटद्वार। यूपी रोडवेज की बस में सवार होकर नजीबाबाद से कोटद्वार आते वक्त बदमाशों ने एक पूर्व सैनिक की अटैची से जेवर और नकदी उड़ा लिए। चोरी का आभास होने पर पूर्व फौजी ने एक बदमाश को दबोच लिया। दोनों के बीच काफी संघर्ष हुआ, लेकिन चोर किसी तरह अपने को हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। बदमाश के साथ हुए संघर्ष के दौरान कंडक्टर और सवारियां मूकदर्शक बनी रही। पीड़ित की ओर से नजीबाबाद और कोटद्वार कोतवाली में घटना की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

पीड़ित सुरेंद्र दत्त शुक्ला ने बताया कि वह अपनी पत्नी विमला देवी के साथ रुड़की से ट्रेन से नजीबाबाद आए। यहां से वह कोटद्वार आने के लिए यूपी रोडवेज की गढ़मुक्तेश्वर डिपो की बस में सवार हुए। बस खचाखच भरी थी। उन्हें बैठने की जगह नहीं मिली। अटैची बस की फर्श में रखकर वे भीड़ में ठीक ढंग से खड़े भी नहीं हो पाए थे कि चार-पांच संदिग्ध लोग बस में सवार हुए। बस में भीड़ होने के कारण कडंक्टर ने बस रोक दी तो बदमाशों ने धक्का-मुक्की कर सवारियों को आगे धकेलना शुरू कर दिया। इसी दौरान उन्होंने अटैची से 20 हजार की नगदी, सोने के कुंडल और अंगूूठी निकाल ली। उन्हें अटैची से सामान निकालने की भनक लगी तो उन्होंने शोर मचाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया, लेकिन कंडक्टर और अन्य सवारियों के मूकदर्शक बने रहने का फायदा उठाकर बदमाश अपने को छुड़ाकर भाग खड़ा हुआ। पीड़ित पूर्व फौजी ने बस कंडक्टर की भूमिका को भी संदिग्ध बताया। नजीबाबाद के एसएचओ देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed