{"_id":"5b9fdd32867a557fed5e926e","slug":"21537203506-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियों से निर्धारित किराया ही वसूलें ऑटो चालक: सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियों से निर्धारित किराया ही वसूलें ऑटो चालक: सीओ
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी ने सोमवार को ऑटो यूनियन और जीप टैक्सी यूनियन की बैठक में पुलिस कार्ड अनिवार्य रूप से गले में लटकाने और परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित किराया ही सवारियों से लिए जाने के निर्देश दिए।
सोमवार को कोतवाली में ऑटो चालकों की बैठक में सीओ जेआर जोशी ने कहा कि सभी ऑटो में कोतवाल, सीओ और कोतवाली के नंबर अनिवार्य रूप से लिखे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने अब वाहनों के कागजों की फोटो कॉपी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चालकों को परिवहन विभाग की निर्गत किराया सूची के अनुसार ही सवारियों से किराया वसूलने और माह में एक बार एसोसिएशन की बैठक अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश भी दिए। कहा कि यदि मनमाना किराया वसूलने की शिकायतें मिली, तो ऑटो चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी कोतवाल राकेंद्र कठैत सहित कई मौजूद थे।