{"_id":"5b9bed5e867a557ea52f29ec","slug":"21536945502-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल से बच्ची के साथ अश्लील हरकत का आरोपी लैंसडौन से दबोचा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल से बच्ची के साथ अश्लील हरकत का आरोपी लैंसडौन से दबोचा, गिरफ्तार
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। द्वारीखाल ब्लाक की लंगूर पल्ला तीन पटवारी सर्किल के एक गांव में दस साल की बच्ची से अश्लील हरकत के आरोपी को राजस्व पुलिस ने शुक्रवार को लैंसडौन में तहसील मोड़ पर दबोच लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर राजस्व पुलिस जिला एवं सत्र न्यायाधीश पौड़ी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं।
नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह रावत ने बताया कि अश्लील हरकत और पोक्सो के आरोपी सुरेंद्र प्रसाद (55) को शुक्रवार सुबह राजस्व पुलिस की टीम ने दबोच लिया। उन्होंने बताया कि वह मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था। शुक्रवार को आरोपी किसी काम से लैंसडौन आया था। जहां उसे दबोच लिया गया। इस मामले में सात सितंबर को एफआईआर दर्ज की गई थी।