{"_id":"5b6b28a34f1c1b8d3e8b5d26","slug":"21533749411-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राज्यीय फॉरेस्ट टीम ने खंगाले सिगड्डी और साहनपुर के जंगल-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राज्यीय फॉरेस्ट टीम ने खंगाले सिगड्डी और साहनपुर के जंगल-compat
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर। मानसून सीजन में वन्य जीवों के अंगों और वन संपदा की तस्करी को रोकने के लिए लैंसडौंन वन प्रभाग और सीमावर्ती राज्य उत्तर प्रदेश के बिजनौर वन प्रभाग के अधिकारियों ने बुधवार को संयुक्त गश्त की। टीम ने यूपी-उत्तराखंड बार्डर के वन क्षेत्र खंगाले। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध लोगों पर पैनी निगाह रखी जा रही है।
टीम ने लालढांग रेंज से लगे कोटद्वार रेंज की सिगड्डी बीट और बिजनौर वन प्रभाग के साहनपुर रेंज की रामनगर बीट में गश्त कर राहगीरों की सघन तलाशी ली। चिलरखाल वन चौकी में तैनात वन दरोगा धनीराम ने बताया कि मानसून सत्र के चलते लालढांग रेंज के सिगड्डी वन क्षेत्र और उत्तराखंड से सटे बिजनौर के साहनपुर रेंज के जंगलों में लगातार गश्त कर निगरानी की जा रही है। साथ ही वन कर्मियों को वन क्षेत्र में संदिग्ध लोगों के घुसने से रोकने के लिए पैनी निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं। गश्त में सहानपुर रेंज के डिप्टी रेंजर एससी मेहता, वन आरक्षी आईडी जोशी, राजेश सिंह आदि शामिल रहे। ब्यूरो