{"_id":"5b3bae044f1c1b90288b4646","slug":"21530637828-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोखले मार्ग से अतिक्रमण हटाएं, धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोखले मार्ग से अतिक्रमण हटाएं, धरना-प्रदर्शन
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। मानव, प्रकृति पशु एवं गो सेवा समिति के कार्यकर्ताओं का गोखले मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करने समेत छह सूत्री मांगों के निराकरण को लेकर यहां तहसील में चल रहा धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से गोखले मार्ग पर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। यहां से पहाड़ की ओर जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों का संचालन किया जाता है, लेकिन अतिक्रमण के चलते यहां से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। दुकानदारों ने अपने आगे सड़क को किराए पर देकर फड़ लगवाना शुरू कर दिया है। दुकानदारों का सामान भी सड़क तक पसरा रहता है। गोखले मार्ग ही नहीं, बल्कि स्टेशन रोड का भी यही हाल है। नगर निगम और स्थानीय प्रशासन अतिक्रमण पर हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों की अवहेलना कर अतिक्रमणकारियों को शह दे रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समिति की मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो समिति उग्र आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगी। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में दीपक बजरंगी, राजकुमार गुप्ता, पवन रावत, प्रकाश सैनी शामिल रहे। जबकि विभु रस्तोगी, विपिन चौधरी, अविनाश कुकरेती, अक्कू बडोला, सुनील रावत, किशोरी लाल, मुख्तियार अहमद, पुष्कर पंवार, संदीप रावत व सुषमा जखमोला आदि ने क्रमिक अनशन का समर्थन करते हुए धरना दिया।
फोटो