{"_id":"5b12cd8a4f1c1b9c6e8b5e8d","slug":"21527958922-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध लकड़ी के साथ दुगड्डा पुलिस ने एक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध लकड़ी के साथ दुगड्डा पुलिस ने एक को दबोचा
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा। कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग लैंसडौन से अवैध लकड़ी सांदन का डाट ले जाते हुए एक युवक को दुगड्डा पुलिस ने चेकिंग के दौरान हिरासत में ले लिया। उन्होंने वन अधिकारियों को बुलाकर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया।
शनिवार को गश्त के दौरान लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-नैनीडांडा मार्ग पर पुलिस ने बाइक में सवार एक संदिग्ध युवक को रोका। चेकिंग के दौरान उसकी बाइक में कपड़े के गद्दे में ढका हुआ लकड़ी का डाट बरामद हुआ। पुलिस द्वारा कागजात मांगे जाने पर वह नहीं दिखा पाया। पूछताछ में उसने अपना नाम ग्राम पक्का तला तहसील नगीना बढ़ापुर (बिजनौर) निवासी सावेद (20) पुत्र साहिद बताया। युवक ने बताया कि वह कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग लैंसडौन के मुंडयापानी के धनिया स्रोत के कंपार्टमेंट 14 में अब्दुल ठेकेदार के साथ रहता है। वर्तमान में जंगल में वन निगम के कटान में लगा है। घर में फर्नीचर बनाने के लिए वह डाट को ले जा रहा था। पुलिस की सूचना पर वन विभाग ने बाइक और सांदन का डाट कब्जे में लेकर युवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग के डीएफओ एके त्रिपाठी ने बताया कि डाट की बरामदगी दुगड्डा में होने के कारण संबंधित रेंज अधिकारी द्वारा वन अधिनियम के तहत युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-फोटो