फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बिना रूट डाइवर्ट किए ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर काट डाले पेड़

बिना रूट डाइवर्ट किए ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर काट डाले पेड़

Thu, 26 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बिना रूट डाइवर्ट किए ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर काट डाले पेड़
कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की लापरवाही से लोग तीन घंटे तक परेशान रहे। मार्ग पर बिना रूट डायवर्ट किए ही पेड़ काटे जाने के चलते दूूरदराज के पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इन दिनों कोटद्वार शहर के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े करीब 30 पेड़ों का कटान चल रहा है। बृहस्पतिवार को विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि बिना रूट डायवर्ट किए सुबह साढ़े नौ बजे ऑफिस टाइम में पेड़ों का कटान शुरू हो गया। सरकारी अस्पताल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन घंटे तक पेड़ों को काटने का काम चलता रहा। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे वाहनों की लाइन लगी रही। पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटा मार्ग से पेड़ साफ होने का इंतजार कर आखिरकार लोगों ने वाहनों को बैक कर तहसील तिराहे से कालाबड़ मार्ग के रास्ते टाटा मोटर्स के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर निकाला।
विज्ञापन

पेड़ काटने के कारण फंसे यात्री मोहन उप्रेती, संतोष डुकलान, राजेश्वर प्रसाद कोटनाला व रजनी नेेगी ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग पर जनता को परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि सड़क पर यह काम रविवार अथवा किसी छुट्टी के दिन हो सकता था। पुलिस की मदद लेकर पहले ही रूट डायवर्ट कर दिया होता तो उनको एक घंटे तक मार्ग खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ता और उन्हें पौड़ी पहुंचने में देरी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के जेई अरविंद जोशी ने कहा कि प्रशासन से पेड़ काटने की चार दिन की इजाजत मिली है। आगे से रूट डायवर्ट करने के बाद ही पेड़ों की कटाई का काम किया जाएगा।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed