फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पूर्व छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा श्रीनगर में कराने पर भड़के छात्र

पूर्व छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा श्रीनगर में कराने पर भड़के छात्र

Mon, 16 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पूर्व छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा श्रीनगर में कराने पर भड़के छात्र
कोटद्वार। पूर्व छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर में कराए जाने से नाराज एनएसयूआई के छात्रों ने प्रधानाचार्य का घेराव कर प्रयोगात्मक परीक्षा कोटद्वार महाविद्यालय में कराए जाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी के नेतृत्व में छात्र कोटद्वार महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में पहुंचे। उन्होंने गत वर्ष फेल हो चुके बीए, बीएससी और बीकॉम के पूर्व छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं को गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर में कराने पर एतराज जताया। कहा कि छात्रों के पास पहले ही पैसों की कमी रहती है। ऐसे में तीन विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वे छात्र बार-बार श्रीनगर जाने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि छात्र हित को ध्यान में रखते हुए पूर्व छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की व्यवस्था कोटद्वार महाविद्यालय में की जा सकती है। उन्होंने प्राचार्य डा. एमएस रौतेला से छात्रों की समस्या को विश्वविद्यालय तक पहुंचाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर एनएसयूआई द्वारा वार्षिक परीक्षाएं रोकने और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, अतुल डोबरियाल, नरेश चंद्र कोटनाला, अतुल भारती, निशि कोटनाला, राजा आर्य, हिमांशु नेेगी, हिमांशु बेरवाल व सौरभ रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटोे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed