फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   स्टैंड और पार्किंग के लिए ऑटो चालकों ने तहसील में किया प्रदर्शन

स्टैंड और पार्किंग के लिए ऑटो चालकों ने तहसील में किया प्रदर्शन

Mon, 19 Mar 2018 10:47 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
स्टैंड और पार्किंग के लिए ऑटो चालकों ने तहसील में किया प्रदर्शन
कोटद्वार। ऑटो रिक्शा के लिए पार्किंग और स्टैंड नहीं होने से परेशान सिद्धबली ऑटो एसोसिएशन से जुड़े ऑटो चालकों ने प्रशासन पर उनका उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम राकेश तिवारी को ज्ञापन सौंपकर उनकी समस्या का समाधान किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र रावत के नेतृत्व में ऑटो चालक तहसील में पहुंचे। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ऑटो चालकों ने पुलिस पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कहा कि पिछले 37 साल से ऑटो नजीबाबाद चौराहे के पास स्टेशन रोड की ओर सीमित संख्या में ऑटो लगाते आए हैं, लेकिन अब पुलिस वहां ऑटो लगाने नहीं दे रही है, वहां जाने पर उनका चालान किया जा रहा है। वहीं प्रशासन द्वारा भी उन्हें ऑटो स्टैंड और पार्किंग की सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रहा है। जिसके कारण कुछ रूटों पर पुलिस द्वारा ऑटो का चालान किया जा रहा है। उधर, एआरटीओ विभाग द्वारा ई-रिक्शा का पंजीकरण किया जा रहा है और उनका रूट निर्धारित नहीं किया गया है। इसके कारण आए दिन ऑटो और ई रिक्शा चालकों में विवाद हो रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र रावत, संतोष रावत, अनिल डोबरियाल, शिव सिंह नेगी, दिनेश जदली, शबीर अहमद, देवेंद्र रावत, रूपचंद, राजेंद्र रावत, सुनील भाटिया, रमाकांत, रमेश सिंह, प्रेम चंद्र व चंद्रमोहन डोभाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed