{"_id":"5a9ad4244f1c1bbb218b5d81","slug":"21520096292-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर पेड़ पर लटका पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर पेड़ पर लटका पड़ा मिला युवक का शव
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के लालपानी में एक युवक का शव घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। बृहस्पतिवार देर रात को हुई घटना से इलाके में सनसनी मची है। मृतक की मां शांति देवी ने कोतवाली में अपने पड़ोसियों पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया, जो जांच के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में तब्दील हो गया।
एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि ग्राम लालपानी निवासी महेंद्र सिंह (27) पुत्र संग्राम सिंह द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महेंद्र के शव को नीचे उतारा। बताया कि महेंद्र का शाम से ही पड़ोसियों के साथ झगड़ा हो रहा था। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने महेंद्र की पत्नी से छेड़छाड़ की थी, जिस पर महेंद्र और उक्त युवक के बीच हाथापाई भी हुई। मामला सनेह चौकी भी पहुंचा। जहां पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया। एसएसआई ने बताया कि तहरीर के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। एसएचओ यूएस जिमिवाल ने बताया कि मृतक की मां शांति देवी ने उसके पुत्र की हत्या करने का आरोप अपने ही पड़ोसी इतेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह पर लगाया। तहरीर के आधार पर इतेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया, जो जांच के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में तब्दील कर दिया गया। बताया कि आरोपी को पुलिस ने शनिवार को घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी इतेंद्र सिंह को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जिला कारागार पौड़ी भेज दिया गया है।