फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   छावनी नगर के विकास के लिए केंद्र सरकार बनांए योजनाएं

छावनी नगर के विकास के लिए केंद्र सरकार बनांए योजनाएं

Tue, 23 Jan 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
छावनी नगर के विकास के लिए केंद्र सरकार बनांए योजनाएं
लैंसडौन। नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से उत्तराखंड की चार छावनियों के पर्यटन विकास के लिए पर्यटन मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की समन्वयक कमेटी बनाकर विकास की रूपरेखा तैयार करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और पर्यटन मंत्री को भेजे गए ज्ञापन में नगर कांग्रेस सदस्य हितेश शर्मा और छात्र सक्षम कुमार ने कहा है कि प्रदेश की लैंसडौन, रानीखेत, चकराता और रुड़की छावनियां विकास से कोसों दूर है। वर्ष 2006 में नया छावनी अधिनियम वजूद में आया था, लेकिन, इसमें भी लोगों की जनभावनाओं के अनुरूप नियम नहीं बने। जबकि छावनी अधिनियम के बारे में संशोधन की मांग वर्षों पुरानी है। इसके विपरीत नए छावनी अधिनियम में छावनी के निर्वाचित सदस्योें के अधिकार सीमित की दिए गए हैं। छावनी अधिकारी और सदस्यों के बीच बनी संवादहीनता का असर विकास कार्यों पर पड़ रहा है। उन्होंने छावनियों के विकास के लिए केंद्रीय पर्यटन विभाग के साथ रक्षा मंत्रालय की समन्वय समिति का गठन कर पर्यटन योजनाएं लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed