फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोई भी बाहरी व्यक्ति सत्यापन कराने से न छूटे: एएसपी

कोई भी बाहरी व्यक्ति सत्यापन कराने से न छूटे: एएसपी

Tue, 21 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
कोई भी बाहरी व्यक्ति सत्यापन कराने से न छूटे: एएसपी
कोटद्वार। अपर पुलिस अधीक्षक डा. हरीश वर्मा ने शांति सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए सदस्यों से सत्यापन से छूटे लोगों को सत्यापन कराने के लिए जागरूक करने को कहा। बैठक में अवैध शराब, तेज रफ्तार बाइक सवारों, अतिक्रमणकारियों और स्मैक के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में शांति सुरक्षा समिति के सदस्यों ने छोटे बच्चों के दोपहिया वाहन चलाने पर लगाम लगाने, स्मैक के कारोबार व अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की। सदस्यों ने कहा कि छोटे बच्चों के तेज रफ्तार वाहन चलाने से हर समय दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। देवीरोड, नजीबाबाद मार्ग, सिद्धबली मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन कई हादसों को अंजाम दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि गोखले मार्ग पर रेहड़ियों, ठेलियों व मार्ग पर अतिक्रमण होने से हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एएसपी हरीश वर्मा ने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। एएसपी ने ग्राम प्रहरियों से कहा कि वे क्षेत्र में घटना होने पर इसकी जानकारी तुरंत बीट अधिकारियों को दें। बैठक में सभासद माया ध्यानी, लता शाह, हेमचंद्र पंवार, रेशमा परवीन, वीरेंद्र सिंह, कमल सिंह रावत व शेर सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed