{"_id":"5a145b9a4f1c1b686a8b4be4","slug":"21511283610-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरों की पैनी नजर में होगा श्री सिद्धबलीबाबा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरों की पैनी नजर में होगा श्री सिद्धबलीबाबा मेला
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। श्री सिद्धबलीबाबा मेला सीसीटीवी कैमरों की पैनी नजरों के बीच आयोजित होगा। मेले में हुड़दंग मचाने वालों और गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। तीन दिवसीय मेले के दौरान श्रद्धालुओं को लेकर पहुंचने वाले वाहनों के रूट डायवर्ट रहेंगे।
मंगलवार को एक से तीन दिसंबर को आयोजित श्री सिद्धबली मेले को निर्विघभन संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों और सरकारी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम राकेश तिवारी ने मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के लिए यातायात व्यवस्था पर चिंता जताई। कहा कि इसके लिए सटीक ट्रैफिक प्लान बनाने की आवश्यकता है। इस पर नजीबाबाद की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रालियों को बीईएल खेल मैदान में पार्क कराए जाने और वहां से बस, मैक्स और ऑटो के माध्यम से लोगों को मंदिर के करीब पहुंचाने पर सहमति बनी। एसडीएम ने बताया कि बीईएल मैैदान से मैक्स और बसें श्रद्धालुओं को लेकर कौड़िया-देवी मंदिर-घराट होते हुए डिग्री कालेज से गिवंईस्रोत के पुल तक लाएंगे। वहीं ऑटो में श्रद्धालु कोटद्वार झंडाचौक होते हुए मालगोदाम रोड-गाड़ीघाट होते हुए दशहरा ग्राउंड तक जाएंगे। निजी वाहन शहर के रास्ते गिवंईस्रोत पुल तक जाएंगे। श्रद्धालुओं के दोपहिया वाहन रामणी रोड तिराहे तक ही संचालित किए जा सकेंगे।
एसएसपी डा. हरीश वर्मा ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। उन्होंने श्री सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी से सीसीटीवी कैमरों के संचालन की जानकारी ली। समिति अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर के मुख्य गेट से पूरे प्रांगण में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एसएसपी ने कहा कि मेले में हुड़दंग मचाने वालों और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वाले असाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल, विवेक अग्रवाल, रविंद्र बिष्ट, बलवंत रावत, संजय अग्रवाल, एआरटीओ आरएस कटियार, एसएसआई मो. युनूस के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
-फोटो