फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बच्चों ने महर्षि दयानंद के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

बच्चों ने महर्षि दयानंद के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Sat, 21 Oct 2017 10:30 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
बच्चों ने महर्षि दयानंद के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
कोटद्वार। आर्य समाज मंदिर कोटद्वार में 134वां ऋषि निर्वाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने महर्षि दयानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
शनिवार को आर्य समाज मंदिर सभागार में आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ में यज्ञ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता कन्या गुरुकुल की संस्थापिका प्रियंवदा वेदभारती उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में आर्य कन्या गुरुकुल विद्यालय नजीबाबाद की छात्राओं ने प्रभु भक्ति और ऋषि भक्ति के भजनों की प्रस्तुति दी। प्रियंवदा वेदभारती ने महर्षि दयानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी को महर्षि दयानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को प्रगति के मार्ग पर ले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद ने छुआछूत, जाति प्रथा, नारी अशिक्षा जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए अपना जीवन लगा दिया। उन्हीं के मार्ग पर चलकर हमें समाज से इन बुराइयों को दूर करना होगा। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि हमें अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देकर उन्हें सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष वर्मा ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सुखदेव शास्त्री, नंदन सिंह रावत, आनंद, हिमांशु, नरेंद्र चौहान, सुरेंद्र ग्रोवर, राजेंद्र ग्रोवर, प्यारेलाल, अमिताभ अग्रवाल, दीपक फूूल, सुरेंद्र लाल, पीएल खंतवाल, अजय ग्रोवर, मीना अग्रवाल, शशि सिंघल, पुनीत, कृष्ण गोयल व गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed