{"_id":"5984ab714f1c1b030c8b45c8","slug":"21501866865-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा आने से छह घंटें बाधित रहा कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा आने से छह घंटें बाधित रहा कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। बृहस्पतिवार की रात भारी बारिश से पहाड़ियों से मलबा आने के कारण कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग करीब छह घंटे बाधित रहा। कोटद्वार में सिद्धबली से लेकर दुगड्डा के बीच करीब दर्जनभर स्थानों पर भारी मलबा सड़क पर आया था। एनएच खंड धुमाकोट ने सड़क का मलबा हटाकर दिन में 11 बजे यातायात सुचारु करवाया। सड़क बाधित होने से गढ़वाल के कई इलाकों में आवागमन ठप रहा। यात्रियों को पर्वतीय क्षेत्र में जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
बृहस्पतिवार रात क्षेेत्र में भारी बारिश से कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर सिद्धबली से लेकर दुगड्डा तक कई स्थानों पर सड़कों पर मलबा आ गया। सूचना मिलते ही एनएच खंड की ओर से सड़क खोलने के लिए जेसीबी लगा दी गई। काफी देर की मशक्कत के बाद सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया। सड़क बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्री कोटद्वार से दुगड्डा के लिए पैदल ही रवाना हो गए, जबकि कई यात्री बस में बैठकर रोड खुलने का इंतजार करते रहे। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की टीम ने कई स्थानों पर जेसीबी लगाकर सड़क पर आए मलबे को हटाया। एनएच खंड धुमाकोट के सहायक अभियंता पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग कई स्थानों पर बंद था, जिसे 11 बजे यातायात के लिए खोल दिया गया। कहा कि जल्द ही मार्ग पर पड़े अवशेष मलबे को भी हटा दिया जाएगा। फिलहाल यातायात सुचारु कर दिया गया है।