{"_id":"5984ab664f1c1b030c8b45c5","slug":"21501866854-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखरौ रेल पुल का पुस्ता ढहा,एक बार फिर रेल सेवाएं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखरौ रेल पुल का पुस्ता ढहा,एक बार फिर रेल सेवाएं ठप
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। बृहस्पतिवार की रात बादल फटने के बाद आई बाढ़ से नवनिर्मित सुखरौ रेल पुल का एक पुस्ता ढह गया। इससे नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच एक बार फिर रेल सेवाएं ठप हो गई हैं। शुक्रवार को जैसे ही रेलवे प्रशासन को सुखरौ रेल पुल का पुस्ता ढहने की खबर लगी, उसने नजीबाबाद पैसेंजर समेत गढ़वाल एक्सप्रेस को नजीबाबाद में ही रोक लिया। अधिकारियों की मानें तो पुस्ता निर्माण के बाद ही रेल संचालन का निर्णय लिया जाएगा।
गत वर्ष जुलाई में आई सुखरौ नदी की बाढ़ में सुखरौ रेल पुल के पिलर बह जाने से कोटद्वार की रेल सेवाएं कई महीने बंद रहीं। बृहस्पतिवार को उफनाई सुखरौ नदी ने एक बार फिर रेल पुल का पुस्ता लील लिया। इसके चलते कोटद्वार की सभी रेल सेवाएं ठप कर दी गई हैं। स्टेशन अधीक्षक एसके पांडे ने बताया कि मुरादाबाद कंट्रोल ने रेल सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया है। पुस्ता निर्माण के बाद ही रेल सेवाओं का संचालन शुरू हो सकेगा।