फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गूमखाल में व्यापारियों और भाजपाइयों ने कराया बाजार बंद

गूमखाल में व्यापारियों और भाजपाइयों ने कराया बाजार बंद

Thu, 03 Aug 2017 10:10 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
गूमखाल में व्यापारियों और भाजपाइयों ने कराया बाजार बंद
जयहरीखाल। सतपुली में बुधवार को गोवंश के साथ किए गए अप्राकृतिक कृत्य की घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को गूमखाल बाजार बंद रहा। भाजपा मंडल इकाई और व्यापार मंडल गूमखाल के सदस्यों ने घटना के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत और भाजपा मंडल महामंत्री दिगंबर सिंह रावत के नेतृत्व में व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता गूमखाल बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने सतपुली की घटना के विरोध में नारेबाजी के साथ चैलूसैंण तिराहे तक जुलूस निकाला और जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शनकारियों ने सतपुली में गोवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य की घटना की निंदा की। कहा कि ऐसी घटिया मानसिकता के लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। प्रदर्शन में भाजपा मंडल महामंत्री दिगंबर सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य गूमखाल जयपाल सिंह, नरेंद्र सिंह रावत, सोहन सिंह, गंभीर सिंह, अमित काला, पुष्कर सिंह, दिगंबर रावत, सुनील आदि अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed