{"_id":"60b0f3638ebc3e34e32f44a2","slug":"203-posts-including-doctors-in-base-hospital-will-be-appointed-soon-kotdwar-news-drn379941361","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस अस्पताल में चिकित्सकों समेत 203 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस अस्पताल में चिकित्सकों समेत 203 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के कोविड प्रभारी मंत्री क्षेत्रीय विधायक और वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की पहल पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बेस अस्पताल में चिकित्सकों समेत 203 पदों पर नियुक्ति की मौखिक स्वीकृति दी है। साथ ही निदेशक स्वास्थ्य निदेशालय उत्तराखंड की सैद्धांतिक स्वीकृति के बाद रिक्त पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी गई है। सृजित पदों के सापेक्ष चिकित्सक, नर्स, लैब टैक्नीशियन, इलेक्ट्रीशियन, प्रशासनिक, आईसीयू और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरा जाएगा। सभी भर्तियां आउटसोर्स से की जाएंगी।
कोविड प्रभारी मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने बताया कि बेस अस्पताल कोटद्वार के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक वीसी काला व मैनेजर बीएस रावत के साथ बैठक कर सभी रिक्त पदों को भरने के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। बताया कि तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए संपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। 20 नए आईसीयू स्वीकृत कर दस आईसीयू वार्ड बच्चों के लिए व दस कोविड वार्ड में और वार्ड जोड़ने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही एक हजार लीटर प्रति मिनट के आक्सीजन प्लांट की पाइप लाइन बिछाने के आदेश व प्लांट तैयार करने को कहा गया है। इसके लिए बेस अस्पताल प्रशासन को पांच करोड़ रुपये पर्यावरण बोर्ड से दे दिए गए हैं। इससे पूर्व 25 लाख रुपये पहले ही बेस चिकित्सालय दिए जा चुके हैं। 75 लाख रुपये और आरक्षित आवश्यक सेवाओं के लिए रखा गया है। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को सभी आवश्यक जरूरतों के हिसाब से इस्टीमेट तैयार करने को कहा। इस अवसर पर पीआरओ सीपी नैथानी, सुरेंद्र गुसाईं, विधायक प्रतिनिधि अमित भारद्वाज और सुधीर बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
कोटद्वार बेस अस्पताल में रिक्त पदों की स्थिति
कोटद्वार के बेस अस्पताल में चिकित्सकों के 49 पदों के सापेक्ष 34 चिकित्सक तैनात है, जबकि 15 पद रिक्त चल रहे हैं। इसमें सर्जन, पैथोलॉजिस्ट, बाल रोग, ईएनटी सर्जन, आर्थोपैडिक, नेत्र शल्य, चर्म रोग विशेषज्ञ, कार्डियोलॉजिस्ट, प्लास्टिक सर्जन, ईएमओ, चिकित्सा अधीक्षक रक्त कोष, चिकित्सा अधीक्षक महिला, दंत शल्य, बाल रोग विशेषज्ञ पीसीसी, जीडीएमओ के एक-एक पद और एनेस्थीसिया के दो और स्त्रीरोग विशेषज्ञ के तीन पद रिक्त हैं। चतुर्थ श्रेणी के 160 पदों के सापेक्ष 87 कर्मचारी तैनात हैं। 73 पद रिक्त चल रहे हैं। लैब टेक्नीशियन, ओटी नर्स, फिजियोथेरेपी आदि के 88 पद स्वीकृत हैं जिसमें 43 कार्यरत हैं व 45 पद रिक्त चल रहे हैं। इसके अलावा सहायक नर्सिंग अधीक्षक, नर्स, सिस्टर और ब्लड बैंक में 81 पदों के सापेक्ष 34 कार्यरत हैं और 44 पद रिक्त चल रहे हैं। नए संचालित दस कोविड आईसीयू, छह नॉन कोविड आईसीयू वार्ड के लिए 26 पद सृजित हैं, जिसमें एनेस्थीसिया, नर्सिंग, टेक्नीशियन सहित 26 पदों को भरा जाना है। प्रशासनिक स्टाफ में 10 पदों के सापेक्ष नौ कार्यरत हैं। बेस चिकित्सालय में डॉक्टर, नर्स, आया, लैब टेक्नीशियन, आईसीयू, चतुर्थ श्रेणी सहित 378 पदों के सापेक्ष 210 पद कार्यरत हैं। कुल 203 पद भरे जाने हैं।