फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   आमपड़ाव में छह दिन से नहीं आया पानी, भटक रहे लोग

आमपड़ाव में छह दिन से नहीं आया पानी, भटक रहे लोग

Tue, 30 Apr 2019 09:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
आमपड़ाव में छह दिन से नहीं आया पानी, भटक रहे लोग
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के आमपड़ाव मोहल्ले के लोग पिछले छह दिनों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। लोगों द्वारा कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ है। लोगों में जलसंस्थान के प्रति आक्रोश बना हुआ है।
विज्ञापन

आमपड़ाव निवासी कोशल, रेशमा, बीना देवी, आशिफ, सबनम, मुन्नी देवी, निक्की अग्रवाल ने बताया कि लोग पिछले छह दिनों से पेयजल किल्लत से परेशान है। पानी की किल्लत के कारण उन्हें दूर-दूर से पानी भर के लाना पड़ रहा है। लोगों ने इस संबंध में कई बार जलसंस्थान के अधिकारियों को सूचना दी , बावजूद इसके समस्या का कोई निस्तारण नहीं किया गया। जल संस्थान की ओर से उनके वार्ड में पानी का टैंकर तक नहीं भेजा गया है। पेयजल किल्लत से जूझ रहे आमपड़ाव के लोगों और उनके बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से उनके वार्ड में पेयजल सप्लाई का कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आमपड़ाव में पेयजल समस्या की कोई जानकारी नहीं है। जल संस्थान की ओर से नियमित रूप से पानी सप्लाई किया जा रहा है।
- एलसी रमोला, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान कोटद्वार।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed