फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   अंतरराष्ट्रीय जू के रूप ने विकसित किया जाएगा रेस्क्यू सेंटर: डा. हरक

अंतरराष्ट्रीय जू के रूप ने विकसित किया जाएगा रेस्क्यू सेंटर: डा. हरक

Sun, 10 Mar 2019 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय जू के रूप ने विकसित किया जाएगा रेस्क्यू सेंटर: डा. हरक
किशनपुर। भाबर के कण्वाश्रम स्थित डियर पार्क को रेस्क्यू सेंटर के रूप में विकसित करने लिए वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्रम कार्ड धारकों को सिलाई मशीन, सोलर लालटेन और साइकिलें वितरित की गईं।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि कण्वाश्रम के रेस्क्यू सेंटर को अंतरराष्ट्रीय जू के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय वन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा कण्वाश्रम स्थित डियर पार्क को रेस्क्यू सेंटर के रूप में विकसित करने की स्वीकृति देने के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि कॉर्बेट नेशनल पार्क और राजा जी नेशनल पार्क के बीच बनने वाला यह पहला रेस्क्यू सेंटर होगा। रेस्क्यू सेंटर के लिए 3.22 करोड के टेंडर भी निकाले जा चुके हैं, जिसमें मंडी समिति द्वारा बाडे़, बंदर बाडे़ व मिनी जू बनाया जाएगा। वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने बताया कि रेस्क्यू सेंटर में वन्यजीव प्रेमियों को विभिन्न वन्य जीव देखने को मिलेंगे, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर पार्षद शैलेंद्र शैलेश डबराल, सौरभ नौडियाल, सुभाष पांडेय, विश्वपाल जयंत, राज गौरव नौटियाल, विमल प्रसाद शुक्ला, रश्मि राणा, विनोद रावत, अमित भारद्वाज, भुवनेश खर्कवाल, सुधीर बहुगुणा व राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed