{"_id":"5c76c13cbdec222c572345b2","slug":"201551286588-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 घंटे से रुक रुक कर हो रही बारिश ने गिराया पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 घंटे से रुक रुक कर हो रही बारिश ने गिराया पारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। शहर-भाबर और पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही सुबह से बारिश और बर्फबारी ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। पिछले 14 घंटों से रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते पूरा क्षेत्र शीत लहर की चपेट में है। कड़ाके की ठंड से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
बुधवार को तड़के चार बजे से कोटद्वार और निकटवर्ती क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। दिन भर रुक रुक कर हो रही बारिश ने पारा गिरा दिया। भाबर क्षेत्र में ओला पड़ने से किसानों को गेहूं की फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है। वहीं कोटद्वार शहर में बारिश के दौरान लोग अपने घरों में ही रहे, जिसके कारण सड़कों और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। गरीब लोगों ने आग सेककर ठंडक भगाई।
लैंसडौन नगर और आसपास की पहाड़ियों पर हिमपात होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दोपहर एक बजे से शुरू हुई बर्फबारी दो घंटे तक चली। बर्फवारी का नजारा देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक भी अपने कमरों से सड़कों पर उतर आए। बर्फबारी से देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पर्यटकों के चेहरे खिल गए। दिल्ली से आए रवीना, निशा, शीतल, महेंद्र सिंह, रागिनी ने पहली बार जीवन में बर्फ गिरती देखी। शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड पड़ने से लोग आग सेकने को मजबूर हो गए। वहीं द्वारीखाल ब्लाक के चैलूसैंण में बर्फबारी से पूरा क्षेत्र कड़ाके की ठंड में है।
विज्ञापन
यमकेश्वर में मंगलवार शाम से हो रही बारिश के चलते कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। मंगलवार शाम साढ़े तीन बजे से यमकेश्वर ब्लाक में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, बारिश के साथ ओले के गिरने से क्षेत्र में एक बार फिर से ठंडक हो गयी है। बारिश होने से यमकेश्वर ब्लाक की बिजली गुल हो रखी है ऐसे में तहसील यमकेश्वर, खंड विकास कार्यालय यमकेश्वर, खंड शिक्षा कार्यालय कांडी, पोस्ट ऑफिस भृगुखाल, आंगनबाडी एवं बाल विकास कार्यालय कांडी में कामकाज प्रभावित रहा।