{"_id":"5b69d7254f1c1bb37b8b6bc5","slug":"201533663013-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार में कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार में कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने मलिन बस्तियों को मालिकाना अधिकार देने के मामले में प्रदेश सरकार पर श्रेय लेने की राजनीति का आरोप लगाया। कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार इस मामले में पहले ही कानून बना चुकी है। अब भाजपा सरकार इस मामले में अध्यादेश लाकर श्रेय लेने का प्रयास कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को कांग्रेसियों ने गढ़वाल टाकीज स्थित तिराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इसकी अगुवाई जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कई सालों से मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक दिए जाने के लिए कानून बनाया था। इसका उद्देश्य मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना है। कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद सत्तासीन भाजपा सरकार अब अध्यादेश लाकर श्रेय लूटने का कुत्सित प्रयास कर रही है।
पुतला दहन करने वालों में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विजय नारायण सिंह, रमेश चंद्र खंतवाल, विजय माहेश्वरी, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, दान सिंह रावत, पान सिंह रावत, नरेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह, चंद्रमोहन रावत, नगर अध्यक्ष शकुंतला चौहान, कमला शाह, शहनाज शम्सी व सरला रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटो