{"_id":"5b0454be4f1c1b02448b4dab","slug":"201527010494-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाली गांव में पहुंची जंगल की आग, कई गोशाला हुई राख-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाली गांव में पहुंची जंगल की आग, कई गोशाला हुई राख-compat
Updated Tue, 22 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लाक के ग्राम पाली में बेकाबू हुई जंगल की आग गांव तक पहुंच गई। तीन गोशालाएं आग की भेंट चढ़ गई। वनाग्नि पर काबू पाने और मवेशियों को बचाने की कोशिश में आठ ग्रामीण झुलस गए। कई मवेशी भी जल गए। पाली गांव में सोमवार दोपहर को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल से धधकती हुई आग गांव के करीब पहुंच गई। पेड़ों पर लगाए गए घास की गट्ठर पर लगी आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की गोशालाएं भी आग की चपेट में आ गई। मवेशियों को बचाने और आग बुझाने की कोशिश में आठ ग्रामीण भी आग से झुलस गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक तीन गोशालाएं पूरी तरह जलकर राख हो गईं।
आग में झुलसे गिरजा दत्त, शांति देवी, विनोद कुमार, निकिता, सुधाकर, जयप्रकाश, रेश्मा देवी व वासुदेव ने वन विभाग पर जंगल की आग पर काबू नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि दो दिन से गांव के नजदीक के जंगल सुलग रहे थे। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी थी, लेकिन आग बुझाने के लिए एक भी वनकर्मी नहीं आया। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। उधर, कोटद्वार रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने बताया कि उन्हें पाली गांव में गोशालाओं में आग लगने की सूचना लोगों से मिली है। मामला सिविल वन क्षेत्र का है। राजस्व विभाग की ओर से इसकी मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, तहसीलदार सीएस रावत ने बताया कि उन्हें अभी पाली गांव में जंगल की आग लगने की जानकारी नहीं मिली है। मौके पर कर्मचारियों को भेजकर घटना की जानकारी ली जाएगी।