{"_id":"5afb14864f1c1bd3408b5794","slug":"201526404230-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्स शो में हेरिटेज अकाडेमी ने छात्रों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्स शो में हेरिटेज अकाडेमी ने छात्रों ने लहराया परचम
Updated Tue, 15 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। हेरिटेज एकेडमी के विद्यार्थियों ने देहरादून हॉर्स शो में तीन पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस दौरान घुड़सवारी प्रतियोगिता में नौवीं के छात्र सार्थक ने स्वर्ण पदक, आठवीं के छात्र भूपति थापा ने रजत पदक और मोहम्मद ओवेश ने कांस्य पदक जीता।
हेरिटेज एकेडमी के डायरेक्टर कर्नल कुंवर अजय सिंह (सेनि) ने बताया कि सोमवार को देहरादून में आयोजित अश्वारोहण प्रतियोगिता में देहरादून के साथ उत्तराखंड के अन्य स्कूलों में प्रतिभाग किया, जिसमें हेरिटेज के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। डायरेक्टर ने छात्रों की इस जीत पर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को खेल में और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर भी घुड़सवारी के लिए तैयार किया जाएगा। ब्यूरो