फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सोनिया के दमादम मस्त कलंदर अली दा पहला नंबर गीत पर थिरके दर्शक

सोनिया के दमादम मस्त कलंदर अली दा पहला नंबर गीत पर थिरके दर्शक

Mon, 26 Feb 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
सोनिया के दमादम मस्त कलंदर अली दा पहला नंबर गीत  पर थिरके दर्शक
कोटद्वार। अमर उजाला, इवेंट पैराडाइज और अविरल क्लासेस कोटद्वार की ओर से देवी रोड स्थित सर्कस ग्राउंड में आयोजित कोटद्वार कार्निवल में सारेगामापा फेम सोनिया आनंद रावत ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। रविवार को आयोजित ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता में पूजा, निकिता और ज्योति ने पे क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अमर उजाला कोटद्वार कार्निवल के दसवें दिन आयोजित म्यूजिकल नाइट सारेगामा फेेम 2002 गायिका सोनिया आनंद रावत के मनमोहक हिंदी और गढ़वाली गीतों की प्रस्तुतियां दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। उनकी प्रस्तुतियों दर्शकों के कदमों थिरकने पर मजबूर कर दिया। रंगारंग संगीत कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका सोनिया ने पुरानो मेरो दर्जी, जिंदगी प्यार का गीत है, तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया, सुन साहिबा सुन, दमादम मस्त कलंदर, यारा सिली सिली, हुस्न पहाड़ों का आदि आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। रविवार को आयोजित ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता में युवतियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बतौर निर्णायक ब्यूटिशियन प्रणिता कंडवाल, दीपा ध्यानी और ऊषा रावत ने प्रतियोगियों की प्रस्तुतियों में कास्टयूम, ज्वैलरी, लंहगा और ब्राइडल मेंहन्दी के आधार पर निर्णय दिया। जिसके आधार पर पूजा शाह ने प्रथम, निकिता कंडवाल ने द्वितीय और ज्योति नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवीएन प्रबंधक अनुराधा शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन नवीन सुंद्रियाल ने किया।
विज्ञापन

शहरवासियों ने अमर उजाला द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में कोटद्वार कार्निवल को जनहित में महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताते हुए सराहना की। कार्निवल में हजारों की की संख्या में पहुंचकर लोंगों ने देश के विभिन्न शहरों से आए क्राकरी, हस्तकला का सामान और आकर्षक फर्नीचर की लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटद्वार कार्निवल के मुख्य प्रायोजक अविरल कलासेज की ओर से स्कालरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन करने शुरू कर दिए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी लोअर कालाबढ़, कोटद्वार स्थित अविरल क्लासेस कार्यलय में संपर्क कर सकते है अथवा 9411599444 पर कॉल कर सकते हैं। कार्निवल स्थित स्टाल पर विद्यार्थी स्कालरशिप, रजिस्ट्रेशन एवं विभिन्न कोर्स की जानकारी सांय 4 बजे से 6 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। होप इंस्टीट्यूट ऑफ हास्पिटेलिटी मैनेजमेंट के स्टाल पर हॉस्पीटालिटी मैनेजमेंट में शत प्रतिशत प्लेसमेंट को लेकर युवाओं में उत्साह देखा गया।
कार्निवाल में अविरल क्लासेस कोटद्वार, एवीएन क्रिकेट एकेडमी, हैप्पी होम स्कूल, हंस फाउंडेशन कोटद्वार, भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी झंडीचौड़, एवीएन पब्लिक स्कूल, जिला उद्योग केंद्र, स्कालर्स एकेडमी, होप इंस्टीट्यूट ऑफ हास्पिटेलिटी मैनेजमेंट, केम्स होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, डिवाइन होंडा, पिज्जा अंकल, उत्तरा इलैक्ट्रॉनिक्स, टीआर सेल्स, आइडिया किचन, ए टू जेड पॉलीक्लीनिक, सिद्धबली बाबा स्वीट्स, भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी, कमल ज्वैलर्स, बलूनी पब्लिक स्कूल, बलूनी क्लासेस, दीपक इलेक्ट्रॉनिक्स, रूप निखार ब्यूटी पार्लर, केरल आयुर्वेद पंचकर्म, प्रीतम साऊंड सर्विस प्रतिभाग कर रहे हैं।

-इंसेट समाचार
सोनिया ने की अमर उजाला के प्रयासों की सराहना
विभिन्न मंचों पर अपना जलवा बिखेरने वाली सा.रे.गा.मा.फे.म. फेम 2002 सोनिया आनंद रावत ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि उन्होंने 13 वर्ष की उम्र से ही गायिकी शुरू कर दी थी। उत्तराखंड, दिल्ली, मुंबई आदि कई शहरों में विभिन्न मंचों पर उन्होंने हिंदी और गढ़वाली प्रस्तुतियां दी हैं। संगीत को ही अपना कैरियर बनाकर उन्होंने पीएचडी भी की। उन्हें मुंबई में अन्नु कपूर, सुरेश वाडेकर और जगजीत सिंह जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला है। सोनिया को उनकी संगीत कला के लिए नेशनल अवार्डस के साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी सम्मान ने भी नवाजा गया है। उन्होंने अमर उजाला की ओर से कलाकारों, महिलाओं, युवाओं को अपनी प्रतिभाएं दिखाने के लिए मंच प्रदान करने के कदम की सराहना की।
.
स्टाल बुकिंग कराने और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें- 8395876410
------------------------------------------
. 26 फरवरी-
-फैशन-शो प्रतियोगिता
-सा.रे.गा.मा.पा. फेम सोनिया आनंद म्यूजिकल नाइट
आयोजक अमर उजाला
समय: 6 बजे सांय
आयोजक- कैम्स, मानपुर कोटद्वार
समय: 7 बजे सांय
संपर्क सूत्र- 8273569577
.
27 फरवरी- गढ़वाली सांस्कृतिक संध्या
आयोजक- हंस कल्चरल सेंटर, कोटद्वार
समय: 6 बजे सांय
संपर्क सूत्र- 8395876410
.
- फोटो-
जारी-दीपक सुयाल
(कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु दिए गए नंबरों पर ही संपर्क करें।)
नोट:- कोटद्वार कार्निवाल का लोगों अवश्य लगा दें।
नोट:- विभिन्न कार्यक्रमों का शिडयूल इंसेट में डालने का कष्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed