फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   देवी रोड पर नहर का टूटा ढक्कन बना है दुर्घटना का सबब

देवी रोड पर नहर का टूटा ढक्कन बना है दुर्घटना का सबब

Mon, 12 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
देवी रोड पर नहर का टूटा ढक्कन बना है दुर्घटना का सबब
कोटद्वार। सिंचाई विभाग की लापरवाही कोटद्वार के व्यस्ततम मार्ग देवी रोड पर आवागमन कर रहे राहगीरों के लिए दुर्घटना का सबब बनी हुई है। एक माह से बीच चौराहे में नहर के चेंबर का ढक्कन टूटा हुआ है। लोग आए दिन उसकी चपेट में आकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन पिछले एक महीने से शिकायत के बाद भी विभाग अनजान बना हुआ है।
विज्ञापन

देवी रोड के चौड़ीकरण के लिए तीन वर्ष पूर्व सिंचाई की मुख्य नहर को भूमिगत किया गया था। नहर पर पानी की निकासी के लिए कई स्थानों पर चेंबर बनाकर उन पर ढक्कन लगा दिए गए थे। ढक्कनों की गुणवत्ता में कमी होने के कारण वे टूटने लगे हैं। वर्तमान में कोटद्वार-भाबर मार्ग पर मथुरा पैलेस तिराहा पर पिछले एक महीने से चेंबर का ढक्कन पैदल चलने वाले और दो पहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का सबब बना हुआ है। विभाग द्वारा इसकी सुध नहीं लिए जाने के कारण लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य उदय सिंह नेगी, बिमला ध्यानी, किशन सिंह नेगी, मनमोहन गुसाईं व चितरंजन सिंह रावत ने सिंचाई विभाग पर लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि एक महीने पहले चेंबर का ढक्कन टूट गया था। कई लोगों के चोटिल होने के बाद बार-बार विभाग के अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत करने पर चेंबर के ढक्कन की मरम्मत करने की अपेक्षा विभाग ओवर साइज ढक्कन रखकर चलता बना। तब से लगातार लोग चोटिल हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सीपी भट्ट ने बताया कि उन्हें देवी रोड पर चेंबर के ढक्कन के टूटने की जानकारी नहीं है। जेई को भेजकर समस्या का समाधान किया जाएगा।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed