{"_id":"5a2d64534f1c1b156b8bb6b3","slug":"201512924243-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने किया 12.26 करोड़ के सात निर्माण कार्यों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने किया 12.26 करोड़ के सात निर्माण कार्यों का शिलान्यास
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, सड़क, पेंशन, आर्थिक सहायता समेत विभिन्न समस्याएं सुनीं। उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया और अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
रविवार को रिखणीखाल के आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनता इंटर कॉलेज टकोलीखाल को स्ववित्त पोषित करने की घोषणा के साथ 12.26 करोड़ रुपये लागत की सात निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
इनमें 221.24 लाख की लागत से बंजादेवी के समीप मंढाल नदी पर 36 मीटर के तीन स्टील गार्डर और 108 मीटर का पैदल सेतु का निर्माण, 203.50 लाख की लागत से बढ़ियो पुल से चैड चैनपुर मोटर मार्ग-तोलू डांडा मार्ग का निर्माण, 246.05 लाख की लागत से पांच किमी. बरई रथुवाढाब मोटर मार्ग सुधारीकरण व डामरीकरण, 113.20 लाख की लागत से अधरियाखाल निरीक्षण भवन का निर्माण,1.63 लाख की लागत से 3.3 मीटर के गढ़कोट संपर्क मार्ग पर स्टील गार्डर पुल निर्माण के द्वितीय चरण का निर्माण, 167.49 लाख की लागत से बयेला मल्ला-सीखाना-बगरखाल-भंयासु मोटर मार्ग का निर्माण और 111.72 लाख रुपये की लागत से सिसल्डी-सतपुली मोटर से चिढ़बौ गांव तक संपर्क मार्ग का निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ों में लोगों की पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी आदि की कई समस्याएं हैं। उन्होंने जनता की समस्याओं के निस्तारण करना सरकार की प्राथमिकता बताई। कहा कि अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय जन प्रतिनिधि भी लोगों की समस्याएं निपटाएं। उन्होंने तकनीकी खेती अपनाने, पं. दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना, फूलों की खेती, बेमौसमी फल तथा सब्जी उत्पादन बढ़ाए जाने पर जोर दिया।
इस मौके पर लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, प्रमुख रिखणीखाल लक्ष्मीदेवी, बलवंत नेगे, मोहन सिंह नेगी, वीरेंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष गिरीश देवरानी, सतेंद्र सिंह, विनोद जखमोला, सुरेंद्र सिंह नेगी, लक्ष्मण रावत, रणवीर सजवाण, विपिन मैंदोला, यतेंद्र ध्यानी, दिनेश रावत मौजूद थे।
- फोटो-