{"_id":"59f758ea4f1c1b87698b8613","slug":"201509382378-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन विसंगतियों के खिलाफ कर्मचारियों का देहरादून कूच आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन विसंगतियों के खिलाफ कर्मचारियों का देहरादून कूच आज
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की यहां हुई बैठक में वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग प्रदेश सरकार से की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारी वेतन विसंगति दूर करने की मांग पर देहरादून स्थित कोषागार निदेशालय पर धरना देंगे। हालांकि छह नवंबर को परिषद के प्रांतीय पदाधिकारियों की मुख्य सचिव से वार्ता होगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि कहा कि प्रदेश के हजारों कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे है, लेकिन प्रदेश सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री को इस मसले पर परिषद के नेताओं को वार्ता के लिए बुलाना चाहिए। उत्तराखंड राज्य के लिए कर्मचारियों के संघर्ष योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। सरकार को उत्तराखंड आंदोलन में सक्रिय समस्त कर्मचारियों को विशेष वेतन और आउट टर्न प्रमोशन देना चाहिए। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारी वेतन विसंगति के मुद्दे पर कोषागार निदेशालय पर धरना देंगे। नवंबर तीसरे हफ्ते में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का जिला सम्मेलन कोटद्वार में होगा।