{"_id":"59f4bd714f1c1b87698b8097","slug":"201509211505-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालन खाम में धमका हाथियों का झुंड, मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालन खाम में धमका हाथियों का झुंड, मचाया उत्पात
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के मालन पुल के निकट खाम क्षेत्र में यूपी के जंगलों से आए हाथियों के झुंड ने करीब साढ़े तीन घंटे तक उत्पात मचाया। हाथियों की धमक से करीब आधे घंटे यातायात बाधित रहा। हाथियों के लौटने के बाद ही वनकर्मियों और ग्रामीणों ने चैन की सांस ली।
वनकर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार मालन खाम क्षेत्र में सुबह करीब पांच बजे मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने उन्हें सूचना दी कि खाम क्षेत्र में वन विभाग के प्लांटेशन में हाथियों का झुंड घुस गया है। सूचना मिलते ही प्लांनटेशन की देखरेख करने वाले राजेश बिष्ट और वनकर्मी जगवीर सैनी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि तीन हाथी प्लांटेशन में उत्पात मचा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने यातायात को रोक दिया और हाथियों के जाने का इंतजार करने लगे। देखते ही देखते सड़क पर सिडकुल में काम करने के लिए जाने वाले कर्मचारियों के वाहनों की भीड़ लग गई। प्लांटेशन में उत्पात मचाते हुए हाथियों ने कई पेड़ नष्ट कर दिए। करीब सवा आठ बजे हाथियों का झुंड उत्पात मचाने के बाद यूपी के जंगलों में लौट गया। हाथियों के लौटने के बाद ही वनकर्मियों और ग्रामीणों ने चैन की सांस ली।