{"_id":"59f2187b4f1c1b6f548b9406","slug":"201509038203-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण में तेंदुए ने गाय को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण में तेंदुए ने गाय को बनाया निवाला
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतपुली । जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण में चहारदीवारी से घुसकर एक तेंदुए ने लावारिस गाय को निवाला बना लिया। विद्यालय में इस घटना के बाद स्टाफ और छात्र दहशत में है। जिलाधिकारी पौड़ी को भेजे एक पत्र में जेएनवी के प्राचार्य रूपचंद ने बताया कि देर रात विद्यालय की चहारदीवारी फांदकर तेंदुआ अंदर घुस आया। तेंदुए ने विद्यालय परिसर में घुसी लावारिस गाय को अपना शिकार बना लिया। सुबह मृत गाय को देख कर विद्यालय में हड़कंप मच गया।
जिला अधिकारी को प्रेषित पत्र में विद्यालय प्राचार्य ने विद्यालय की निर्माण एजेंसी उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय निर्माण निगम रुद्रपुर को अधूरी पड़ी चहारदीवारी को पूर्ण करने, विद्यालय में सुरक्षा गार्ड की तैनाती करने एवं वन विभाग के कर्मियों को विद्यालय के आसपास के जानवरों को पकड़ने के निर्देश देने की मांग की है।