{"_id":"599f0a484f1c1bf7148b48d9","slug":"201503595080-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड से लिंक नहीं तो राशन भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड से लिंक नहीं तो राशन भी नहीं
Updated Thu, 24 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राशन कार्डों को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए उपजिलाधिकारी ने ग्रामपंचायत विकास अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को शत प्रतिशत कार्ड और यूनिटों को आधार कार्ड से जोड़ते हुए ऑन लाइन कराने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम राकेश तिवारी ने अभी तक कोटद्वार और भाबर के राशन कार्डों को आधार कार्ड से नहीं जोड़े जाने पर ग्राम पंचायत अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। कहा कि कई माह पूर्व अधिकारियों को यह कार्य दिया गया था। लेकिन, सुस्त कार्यप्रणाली के कारण अभी तक राशन कार्डों को आधार नंबर से लिंक करने का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक करण क्षेत्री को 28 अगस्त तक आधार से नहीं जुड़ने वाले लोगों की अगले माह की राशन बंद करने के निर्देश दिए। कहा कि जब तक राशन कार्ड आधार नंबर से लिंक नहीं होंगे तब तक उस राशन कार्ड पर राशन नहीं उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ज्योतिष चंदोला, उर्मिला, राधा रावत, इंद्रमोहन सिंह राणा, संदीप नेगी, आशीष कुमार, डीएन बडोला, आदेश कुमार, जयवीर सिंह आदि मौजूद थे।