{"_id":"5cb2101fbdec22143a68008a","slug":"191555173407-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के झंडीचौड़ में मां भवानी जागरण मंच की ओर से आयोजित भगवती के जागरण में भजन गायकों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों लोगों को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान ने माता के समक्ष जोत प्रज्ज्वलित कर किया। जागरण में भजन गायक गौरव, सतीश चौहान और भजन गायिका शकुंतला बुड़ाकोटी ने बाली संध्या चलो, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, गौरी पुत्र गणेश, माता शेर मां, धवड़ी लगन दो मां, नारिणी ज्वाला ए जगदंबा, शिव जी को कैलाश, नंदा तेरी जात ले जौला, तू रहंदी मां तू रहंदी, लाल साड़ी मा मेरी मैठाणा मां, दमादम मस्त कलंदर आदि प्रस्तुतियां देकर सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, मां भगवती और मां काली की मनमोहक झांकियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर मंगलम सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था के अध्यक्ष उमेश रावत, समाजसेवी राजेंद्र राज, श्रवण कुमार, ओमेंद्र पटवाल को समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में रोहित चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, रविंद्र सिंह, विकास बेबनी, महावीर सिंह व रामेश्वरी देवी मौजूद रहे।