{"_id":"5c83ee5cbdec222aaf37b0ac","slug":"191552150108-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ण्वनगरी में खुला फिल्म एण्ड टेलीविजन संस्थान, जुलाई से शुरू होंगे कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ण्वनगरी में खुला फिल्म एण्ड टेलीविजन संस्थान, जुलाई से शुरू होंगे कोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर के एमकेवीएन पब्लिक स्कूल कण्वघाटी में फिल्म जगत में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए शाकुंतलम फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट खुल गया है। जुलाई से इसमें कई कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। विभिन्न कोर्सों की संबद्धता के लिए संस्थान प्रबंधन ने सभी दस्तावेज श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के कुलपति डा. यूएस रावत को सौंप दिए हैं।
संस्था के उपाध्यक्ष मयंक प्रकाश कोठारी ने बताया कि कुलपति डा. यूएस रावत ने कार्य परिषद की बैठक में शाकुंतलम फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कण्वनगरी-कोटद्वार को संचालित करने के लिए सभी कोर्सेस के लिए अनुमोदन किया है। जुलाई से विधिवत इंस्टीट्यूट में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। संस्थान के माध्यम से युवाओं को फिल्म-डायरेक्शन-प्रोडक्शन, सिनेमैटोग्राफी, साउंड-रिकार्डिंग, साउंड डिजायन, एडिटिंग, एक्टिंग, मास-कम्यूनिकेशन-जर्नलिज्म जैसी विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उत्तराखंड की पहली गढ़वाली फिल्म जग्वाल से करियर की शुरुआत करने वाले शिवनारायण सिंह रावत, प्रसिद्ध गीतकार समीर अंजान, मशहूर अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी भी इस संस्थान से जुड़े हैं। इंटर पास छात्र-छात्राएं इस संस्थान में प्रवेश ले सकते हैं। प्रत्येक पाठ्यक्रम में 30-30 सीटें निर्धारित की गई हैं।