{"_id":"5c7d56e9bdec2214046ee20a","slug":"191551718121-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौड़िया से सटे यूपी के जंगलों में गौकशी रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौड़िया से सटे यूपी के जंगलों में गौकशी रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। उत्तराखंड की सीमा से सटे बिजनौर वन प्रभाग के कौड़िया और आसपास के जंगल में गोकशी की घटना सामने आई है। यूपी के बिजनौर जिले की रायपुर थाना पुलिस ने इस मामले में सोमवार को कोटद्वार में दबिश देकर दो संदिग्धों को दबोचा है। कई अन्य लोगों से पूछताछ चल रही है।
बिजनौर जनपद के रायपुर थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर रविवार को कौड़िया से लगे बिजनौर वन प्रभाग के जंगल में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने कुछ तस्करों को दबोच लिया, जबकि कुछ मौके से फरार हो गए। दबोचे गए तस्करों से पूछताछ में कोटद्वार के दो युवकों के नाम आने के बाद सोमवार को रायपुर थाना पुलिस ने कोटद्वार पहुंचकर दबिश दी। दबिश के दौरान लकड़ी पड़ाव से दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस उन्हें अपने साथ रायपुर ले गई। रायपुर थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
रायपुर के थानाध्यक्ष अनुज तोमर ने बताया कि इस मामले में कई अन्य लोगों की संलिप्तता पाई गई है। दो लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मामले में छह लोग शामिल हैं, जो गोकशी कर मांस को कोटद्वार और बिजनौर के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करते हैं। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया है। कोटद्वार के लकड़ीपड़ाव निवासी अरबाज और अकबर को हिरासत में लिया गया है।