फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   प्रशासन ने अतिक्रमण पर चलाई जेसीबी, शांतिभंग में पार्षद समेत दो गिरफ्तार

प्रशासन ने अतिक्रमण पर चलाई जेसीबी, शांतिभंग में पार्षद समेत दो गिरफ्तार

Mon, 26 Nov 2018 10:39 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने अतिक्रमण पर चलाई जेसीबी, शांतिभंग में पार्षद समेत दो गिरफ्तार
कोटद्वार। शहर के वार्ड नंबर-06 काशीरामपुर तल्ला में तीन दिन से चल रही सरकारी जमीन कब्जाने की होड़ पर पुलिस-प्रशासन ने रोक लगा दी है। सोमवार को प्रशासन ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अतिक्रमण पर जेसीबी चलवा दी। इस दौरान हंगामा कर रहे नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षद समेत दो लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया गया। पार्षद की गिरफ्तारी से भड़के क्षेत्रीय लोगोें ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ कोतवाली और तहसील में हंगामा किया।
विज्ञापन

काशीरामपुर तल्ला में खोह नदी से लगी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने की होड़ तीसरे दिन भी जारी रही। सोमवार को क्षेत्रीय लोग भी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ हो गए। स्थानीय लोगों और अतिक्रमणकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही एसडीएम कमलेश मेहता व तहसीलदार सुनील राज की अगुवाई में पुलिस फोर्स और राजस्व टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों को पीछे हटने को कहा ताकि मौके पर जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटाया जा सके। अतिक्रमणकारी और क्षेत्रीय लोगों को पुलिस ने जबरन पीछे हटाया और अतिक्रमण पर जेसीबी फिरा दी। इस दौरान पुलिस-प्रशासन को लोगों को मौके से हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में नवनिर्वाचित पार्षद सूरज प्रसाद कांति और राजेश नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। पार्षद समेत दो लोगों की गिरफ्तारी से भड़की क्षेत्र की महिलाओं ने कोतवाली और तहसील में हंगामा काटा। लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने पार्षद को एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत दे दी गई।
विज्ञापन

फोटो

सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने की मांग
कोटद्वार। विश्व हिंदू परिषद ने लोगों द्वारा वार्ड नंबर-06 काशीरामपुर तल्ला में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण पर रोष जताते हुए मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सोमवार को तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा कि नगर निगम चुनाव के बाद एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा वार्ड नंबर-06 काशीरामपुर तल्ला में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। कुछ अन्य लोग भी सरकारी भूमि कब्जाने का प्रयास कर रहे हैं। यही हाल रहा तो अतिक्रमणकारी क्षेत्र के मूल निवासियों को पलायन की देहरी पर खड़ा कर देंगे। इस मौके पर क्षेत्र को अवैध कब्जों से मुक्त करने की मांग की गई। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में जिला महामंत्री संजय थपलियाल, लोकपाल सिंह रावत, अमित शर्मा, गोविंद डंडरियाल, जीतू, रवि अग्रवाल, सुमित सिंघल व तेजपाल आदि शामिल रहे।

पार्षद सूरज कांति आज तहसील में करेंगे अनशन
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। काशीरामपुर तल्ला के पार्षद सूरज प्रसाद कांति ने पुलिस और प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मंगलवार से तहसील में अनशन पर बैठने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि काशीरामपुर तल्ला में करीब 14 बीघा सरकारी जमीन पर प्रशासन की मिलीभगत से कब्जे चल रहे हैं। इसका क्षेत्रवासी लंबे समय से विरोध करते आ रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

पार्षद ने कहा कि सोमवार को उनके नेतृत्व में जब समूचे काशीरामपुर तल्ला को अतिक्रमणमुक्त करने की मांग की जा रही थी, तब उनके साथ मारपीट कर उन्हें थाने ले जाया गया। कहा कि जब तक चौदह बीघा क्षेत्र भी अतिक्रमणमुक्त नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed