{"_id":"5be85673bdec2269695da043","slug":"191541953139-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चोर को चोरी का सामान सहित दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चोर को चोरी का सामान सहित दबोचा
Updated Sun, 11 Nov 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोटद्वार पुलिस ने बलभद्रपुर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक युवक को चोरी का सामान सहित गिरफ्तार किया है।
एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि नौ नवंबर की रात को इंडस्ट्रियल एरिया बलभद्रपुर में एक घर का ताला तोड़कर घर से सोने चांदी के जेवर, दो गैस सिलिंडर, एक लैपटॉप और घर के कपड़े चुरा लिए गए थे। डा. प्रियंका श्रीवास्तव ने चोरी की तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मुखबिर की सूचना पर रविवार को बलभद्रपुर निवासी अरुण सिंह पुत्र महेंद्र सिंह को बीईएल पुल के पास से चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से इंडेन के दो गैस सिलिंडर, एक लैपटॉप, कानों के सोने के टॉप्स एक जोड़ी, दो जोड़ी चांदी की पायल, सात जोड़ी चांदी के बिछुए, दो साड़ियां, एक लेडीज सूट, एक पैंट शर्ट का पीस बरामद किया गया है। पुुलिस टीम में एसएसआई राकेंद्र कठैत, एसआई किशन दत्त शर्मा, डिंपल, रविंद्र तोमर व जोगेंद्र कुमार शामिल थे।